छात्रों के CM हाउस घेराव के ऐलान के बाद कांग्रेस ने 18 अगस्त को बुलाई अहम बैठक
झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ( फोटो- X @KRajuINC )
JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों के 20 अगस्त को CM हाउस घेराव के ऐलान के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है. कांग्रेस ने 18 अगस्त को अहम बैठक बुलाई है, जिसमें छात्र आंदोलन, परीक्षा सुधार और पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.
आनंद मोहन की रिपोर्ट
JPSC - JSSC Protest: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों के 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव के ऐलान के बाद झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. छात्रों के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने 18 अगस्त को अहम बैठक बुलाई है. जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. कांग्रेस इस बैठक में मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और सभी जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है. इसके साथ ही पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ भी बैठक होगी. बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के साथ छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है.
JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर बनेगी रणनीति
बैठक में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में सुधार और छात्रों की मांगों को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर मंथन होगा. बता दें, आंदोलनरत छात्रों ने परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस को भी निशाने पर लिया है. ऐसे में पार्टी छात्रों के साथ संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को समझने का रास्ता तलाश रही है.
ये भी पढ़ें- गुमला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, बाल-बाल बचे लोग; चालक मौके से फरार
20 अगस्त को CM हाउस घेराव का ऐलान
JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की घोषणा की है. इस ऐलान के बाद सरकार और राजनीतिक दलों के स्तर पर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस की बैठक को इसी राजनीतिक और छात्र आंदोलन की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
खान -खनिज संशोधन विधेयक और सांगठनिक कामकाजों की भी होगी समीक्षा
बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 और इसके झारखंड पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों पर भी चर्चा की जाएगी. पार्टी इस मुद्दे पर अपनी स्थिति और आगे की रणनीति पर विचार करेगी. इसके अलावा बैठक में पार्टी के सांगठनिक कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी. प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है. कुल मिलाकर 18 अगस्त की बैठक JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के साथ-साथ कांग्रेस की राजनीतिक और सांगठनिक रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में 21 अगस्त तक बारिश का दौर, 17-18 को भारी बारिश का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अर्चना कुजूर
अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.
झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










