स्वर्णरेखा नदी से युवती का शव बरामद, गला घोंटकर हत्या की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची के अनगड़ा में स्वर्णरेखा नदी से एक युवती का शव बरामद हुआ है। गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रांची. अनगड़ा पुलिस ने रविवार को साल्हन स्थित स्वर्णरेखा नदी से एक युवती का शव बरामद किया गया है. मृतका की उम्र करीब 20-25 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार शव मिलने पर प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. आशंका है कि युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई है. मृतका ने सलवार-कुर्ता पहन रखा था. घटनास्थल से पुलिस ने एक की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य सुरागों के आधार पर युवती की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा.
ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में 20 वर्षीय विवाहिता की मौत, पुलिस हिरासत में नशे में धुत पति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










