CCL के दो सीनियर कैशियर को मिली चीफ कैशियर पद पर पदोन्नति
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड
CCL ने दो सीनियर कैशियर को चीफ कैशियर टीएंडएस ग्रेड-ए के पद पर पदोन्नति दी है. दोनों कर्मचारियों को 30 दिनों के भीतर नये पद पर योगदान देना होगा.
CCL Promotion: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने सेंट्रलाइज्ड कैडर के तहत दो सीनियर कैशियर को अगले उच्च ग्रेड के पद चीफ कैशियर टीएंडएस ग्रेड-ए पर पदोन्नति दी है. कंपनी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह पदोन्नति NCWA-XI के प्रावधानों के तहत की गई है.
जितेंद्र महतो और अभय कुमार को मिली पदोन्नति
पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों में जितेंद्र महतो, सीनियर कैशियर स्पेशल ग्रेड-बी (यूआर) शामिल हैं. वर्तमान में उनकी पदस्थापना सेंट्रल हॉस्पिटल, ढोरी एरिया में है. वहीं अभय कुमार, सीनियर कैशियर स्पेशल ग्रेड-बी (यूआर), जीएम यूनिट, अरगड्डा एरिया में कार्यरत हैं. दोनों कर्मचारियों को अब चीफ कैशियर टीएंडएस ग्रेड-ए के पद पर पदोन्नत किया गया है.
नये पद का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी पदोन्नति
कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों कर्मचारियों की पदोन्नति उसी तारीख से प्रभावी मानी जाएगी, जिस दिन वे पदोन्नत पद के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को वास्तविक रूप से ग्रहण करेंगे. यानी नये पद पर योगदान देने के बाद ही पदोन्नति प्रभावी होगी.
ये भी पढ़ें- IICM Ranchi Recruitment 2026: कोल इंडिया में कार्यकारी निदेशक के पद पर निकली वैकेंसी, 17 अगस्त से आवेदन
छह महीने की होगी परिवीक्षा अवधि
पदोन्नत कर्मचारियों को नए पद पर छह महीने की परिवीक्षा अवधि से गुजरना होगा. इसके साथ ही उन्हें आदेश जारी होने की तारीख से अधिकतम 30 दिनों के भीतर पदोन्नत पद पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है.
NCWA-XI के प्रावधानों के तहत हुई पदोन्नति
सीसीएल की यह पदोन्नति कोयला उद्योग में लागू नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट (NCWA-XI) के प्रावधानों के तहत की गयी है. दोनों कर्मचारियों के नये पदभार संभालने के बाद चीफ कैशियर टीएंडएस ग्रेड-ए की जिम्मेदारियां उनके कार्यक्षेत्र में शामिल होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










