अब ट्रैक्टर की ट्रॉली भी होगी रजिस्टर! झारखंड परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, जानें क्या होगा फायदा

ट्रैक्टर और उसकी ट्रॉली, Pic Credit- Facebook
Tractor Trolley Registration: झारखंड परिवहन विभाग ने ट्रैक्टर में लगने वाली ट्रॉली के पंजीकरण को लेकर नया दिशा-निर्देश जारी किया है. अब हर ट्रॉली का अलग से रजिस्ट्रेशन होगा. विभाग ने सभी जिलों के डीटीओ को निर्देश दिया है कि स्थानीय स्तर पर बनी ट्रॉली का पंजीकरण कर राजस्व वसूली सुनिश्चित करें. ट्रॉली निर्माताओं के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य किया गया है.
Tractor Trolley Registration, रांची (आरिफ, हजारीबाग): झारखंड परिवहन विभाग ने ट्रैक्टर में लगने वाली ट्रॉली के पंजीकरण को लेकर नया दिशा-निर्देश जारी किया है. इससे अब ट्रॉली का अलग से पंजीकरण करने का रास्ता साफ हो गया है. पहले ट्रॉली के पंजीकरण नहीं होने से विभाग को राजस्व की हानि हो रही थी. अब विभाग ने अधिसूचना जारी कर सभी जिलों के डीटीओ को स्पष्ट निर्देश दिया है कि ट्रैक्टर में लगने वाली ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन किया जाए.
परिवहन आयुक्त ने डीटीओ को भेजा पत्र
संयुक्त परिवहन आयुक्त ने हजारीबाग डीटीओ को इस संबंध में पत्र भेजा है. यह पत्र राज्य स्तर पर सभी जिलों के डीटीओ को भेजा गया है. इसमें कहा गया है कि ट्रैक्टर के साथ उपयोग में आने वाली स्थानीय स्तर पर निर्मित ट्रॉली का पंजीकरण किया जाएगा.
Also Read: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला धनबाद, 2 हिरासत में, कोयला विवाद में बाइक सवार बदमाशों का आतंक
दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य
विभाग ने स्थानीय स्तर पर पांच मॉडल (डिजाइन) में ट्रॉली को स्वीकृति दी है. ट्रॉली निर्माण करने वाले दुकानदारों को अब ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. विभागीय अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि सभी डीटीओ अभियान चलाकर ट्रॉली का पंजीकरण करें और राजस्व वसूली सुनिश्चित करें. विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि राज्य सरकार की आमदनी में भी इजाफा होगा.
Also Read: धनबाद में बड़ा हादसा टला! खरनी ओवरब्रिज का स्लैब टूटा, बाल बाल बचे पुल के नीचे से गुजर रहे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










