मिर्जा नामक काला तेंदुआ बीमार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गवान बिरसा जैविक उद्यान चकला ओरमांझी में इकलौता मिर्जा नामक काला तेंदुआ इन दिनों बीमार चल रहा है.
विज्ञापन
ओरमांझी.
भगवान बिरसा जैविक उद्यान चकला ओरमांझी में इकलौता मिर्जा नामक काला तेंदुआ इन दिनों बीमार चल रहा है. मिर्जा का उम्र करीब 20 वर्ष अधिक हो गया है. उसे भगवान बिरसा जैविक उद्यान में विगत दिनों 2018 में असम स्थित गुवाहाटी जू से लाया गया था. उद्यान प्रबंधन के अनुसार जंगलों में काला तेंदुआ की आयु लगभग 15 से 18 वर्ष ही होती है. काला तेंदुआ के बीमार होने के संबंध में उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ ओमप्रकाश साहू ने बताया कि उद्यान में एक ही काला तेंदुआ है. जो बीमार चल रहा है. उसका उपचार 24 घंटा निगरानी में रखकर किया जा रहा है. तेंदुआ का पिछला भाग काम नहीं कर रहा है. बीमारी के संबंध में नंदन कानन चिड़िया घर के पशु चिकित्सकों से संपर्क किया गया है. चिकित्सकों के अनुसार तेंदुआ की बीमारी का मुख्य कारण लंबी उम्र होना बताया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










