अमर शहीद वीर बुधू भगत की जयंती समारोह आज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Feb 2025 10:08 PM

विज्ञापन

शहीद के 233वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा व उदघाटन कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की व सांसद सुदर्शन भगत करेंगे.

विज्ञापन

चान्हो.

1832 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद वीर बुधू भगत की जयंती समारोह का आयोजन प्रखंड के सिलागांई गांव में हर साल 17 फरवरी को किया जाता है. शहीद के 233वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा व उदघाटन कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की व सांसद सुदर्शन भगत करेंगे. कोल विद्रोह व लरका आंदोलन की अगुआई करनेवाले महानायक क्रांतिकारी बुधू भगत का जन्म 17 फरवरी 1792 को सिलागांई गांव में ही हुआ था. गांव में आज भी उनकी स्मृति से जुड़े पूजा स्थल, वीर पानी व पिंडी मौजूद हैं. सिलागांई टोंगरी में उनकी घोड़े में सवार व एक अन्य प्रतिमा भी स्थापित है. जहां श्रद्धालु श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं. इतिहास में उल्लेख है कि 1831-32 में अंग्रेजी सेना के नाक में दम करनेवाले वीर बुधू भगत को पकड़ने पर अंग्रेजों ने उस समय उन पर एक हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी. लेकिन वह अंग्रेजों के हाथ नहीं लगे. बुधू भगत 13 फरवरी 1832 को अंग्रेजी सेना से जंग लड़ते शहीद हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola