Ranchi News : रैंडो गांव के युवा किसानों को ड्रोन पायलट बनायेगा सीसीएल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए रांची के कांके प्रखंड स्थित रैंडो गांव के किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक कृषि कर रहे हैं.

विज्ञापन

रांची. जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए रांची के कांके प्रखंड स्थित रैंडो गांव के किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक कृषि कर रहे हैं. किसानों के इस प्रयास को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, रांची और निधि समृद्धि फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे सीएसआर प्रोजेक्ट उन्नत कृषि ने नयी दिशा दी है. किसान आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी उपज दोगुनी करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं. उन्नत कृषि प्रोजेक्ट के तहत ड्रोन के कृषि में महत्व को देखते हुए गांव के 10 आदिवासी युवा किसानों को ड्रोन पायलट ट्रेनिंग दिया जाने का प्रावधान है. इसी के तहत छह अक्टूबर से प्रशिक्षण आरंभ किया जा रहा है. पहले बैच में छह आदिवासी युवा किसानों को ड्रोन ट्रेंनिंग के लिए हैदराबाद भेजा जा रहा है. सभी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के नियमों के अनुसार संचालित किये जायेंगे. प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को रिमोट पायलट सर्टिफिकेट (आरपीसी) प्रदान किया जायेगा. प्रशिक्षण के बाद सीसीएल की ओर से किसानों को एक ड्रोन भी उपलब्ध कराया जायेगा. ड्रोन का संचालन गांव के ही प्रशिक्षित युवा किसान करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola