ePaper

तीन लोगों से 10.97 लाख रुपये की ठगी

Updated at : 11 Jun 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
तीन लोगों से 10.97 लाख रुपये की ठगी

पीसीसी पथ के लिए सीमेंट की डिलिवरी, इ-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदारी और एटीएम कार्ड चोरी कर साइबर अपराधियों ने तीन लोगों से 10.97 लाख रुपये की ठगी कर ली.

विज्ञापन

रांची.पीसीसी पथ के लिए सीमेंट की डिलिवरी, इ-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदारी और एटीएम कार्ड चोरी कर साइबर अपराधियों ने तीन लोगों से 10.97 लाख रुपये की ठगी कर ली. पहले मामले में साइबर अपराधियों ने डोरंडा के कुसई निवासी अनूप कुमार सिंह से 4.50 लाख रुपये की ठगी कर ली. उन्होंने पीसीसी पथ के लिए रेडी मिक्स कांक्रीट सीमेंट का ऑनलाइन ऑर्डर किया था. एक नामी कंपनी के कर्मी विनय वर्मा से संपर्क हुआ, जिसने सेल्स मैनेजर अमित त्रिपाठी से बात करायी. दोनों ने मिलकर अनूप कुमार सिंह को ठग लिया. दूसरे मामले में कोकर के सुंदर विहार निवासी अमित कुमार अधिकारी से 2.49 लाख रुपये की ठगी हुई. उन्होंने एक इ-कॉमर्स वेबसाइट से सामान मंगाया था, लेकिन डिलिवरी नहीं हुई. कॉल करने पर अलग-अलग नंबरों से फोन आया और उन्हें गूगल पे पर अमाउंट डालकर पिन नंबर व्हाट्सऐप पर भेजने को कहा गया. थोड़ी देर बाद उनके खाते से पैसे कट गये. तीसरे मामले हिंदपीढ़ी के नेजाम नगर निवासी जावेद अख्तर का दो एटीएम कार्ड खो गया, जिसके बाद उनके खाते से 3.98 लाख रुपये निकाल लिये गये. सभी पीड़ितों ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

शराब की कीमत पर विवाद, ग्राहकों से मारपीट

रांची. शराब का निर्धारित कीमत से ज्यादा पैसा नहीं देने पर ग्राहकों के साथ दुकान के मैनेजर और कर्मचारियों ने मारपीट की. घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया चौक स्थित शराब दुकान की है. इस संबंध में अपर हटिया निवासी संजय यादव ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि सात जून की रात 11 बजे वह और अपर हटिया के कृष्णा यादव हटिया चौक स्थित शराब दुकान पहुंचे. उस वक्त दुकान खुला हुआ था. हमलोगों ने शराब बेचने वाले से कहा कि एक बोतल शराब दीजिये. इस पर मैनेजर ने शराब का प्रिंट रेट से 20 रुपये ज्यादा मांगा. हमलोगों ने एमआरपी से ज्यादा रुपये देने से मना कर दिया. तभी शराब दुकान का मैनेजर दीपक तिवारी हमलोगों से गाली-गलौज करने लगा. कहा कि शराब लेना है लो, नहीं तो जाओ. इसी दौरान शराब दुकान से स्टाफ राकेश, राहुल और अन्य कुछ लोग बाहर निकले और हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे. उनलोगों ने गाली देते हुए हमारे पॉकेट से 1200 रुपये निकाल लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola