crime news : साधु का रूप धरे तीन लोगों ने महिला से सोने की अंगूठी छीनी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Sep 2024 12:40 AM
ग्रह गोचर दूर करने के नाम पर महिला को झांसे में लिया
वरीय संवाददाता, रांची. साधु का रूप धर कर ग्रह गोचर दूर करने के नाम पर एक गिरोह रांची में सक्रिय है. इस गिरोह ने डोरंडा थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक महिला की अंगूठी छीन (25 हजार रुपये मूल्य) ली. पीड़िता ने डोरंडा थाना में सनहा दर्ज कराया है. इसमें कहा है कि वह अपने क्वार्टर से ड्यूटी पर जाने के लिए स्कूटी से निकली थी. लेकिन क्वार्टर के बाहर ही साधु का रूप धरे तीन व्यक्तियों ने मेरी स्कूटी रुकवायी और खुल्ला पैसा मांगा. मैंने कहा कि मेरे पास खुल्ले पैसे नहीं है. फिर भी वह पैसा मांगने लगा. तब चेंज नहीं होने की वजह से मैंने साधु को 100 रुपये दिया. इसके बाद उसने कहा कि बेटी तुम एक काम करो, मैं तुम्हें एक रुद्राक्ष दे रहा हूं. बस तुम अपने हाथ की अंगुली में पहनी हुई सोने की अंगूठी को खोलकर इस रुद्राक्ष में सटा लो और फिर पहन लो. ऐसा करने से तुम्हारा जो भी ग्रह गोचर होगा, वह खत्म हो जायेगा. इसके बाद मैंने जैसे ही अंगुली से अंगूठी निकाली, तब साधु का रूप धरे व्यक्ति ने अंगूठी छीन ली. इसके बाद अपने थैले से सांप निकालकर मुझे डरा दिया. वहीं उसके साथ वाले व्यक्ति ने हाथ से मेरे आंख के सामने फूंक मारी. लगता है जैसे उसने हाथ में पहले से कुछ रखा हुआ था. फूंक मारने के बाद मेरी आंखों के सामने धुंधला दिखाई देने लगा. इसके बाद मेरी अंगूठी लेकर तीनों भाग गये. बताया जा रहा है कि ऐसा मामला पहले भी सामने आया है. हालांकि इस गिरोह को पकड़ने में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










