हादसों में तीन की मौत व महिला घायल
Author Pawan kumar sahu
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के पोकटा सूखी नहर पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, लापुंग.
प्रखंड के पोकटा सूखी नहर पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में मस्कलन तोपनो (33) पिता स्व हरदुगन तोपनो उलगाड़ा पतरा टोली, सलन होरो (38) पिता प्रेमचंद होरो चालंगी व नमन गुड़िया (37) कोनेरा बड़काटोली थाना रानियां निवासी शामिल हैं. उक्त तीनों लोग एक ही बाइक से कारुम से चलांगी जा रहे थे. तेज गति के कारण टेढ़ी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर वे गिर गये. गौरतलब हो कि मास्कलन के पिता हरदुगान का निधन एक दिन पूर्व हुआ था. सूचना के बाद थाना प्रभारी गोबिंद कुमार पुलिस बल के साथ दुर्घटनास्थल पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया. दूसरी दुर्घटना सुबह सात बजे फतेहपुर ईंट भट्ठा के पास हुई. साइकिल सवार आरती देवी चलांगी महतोटोली निवासी को एक बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार दिया. जिससे उक्त महिला गिर कर घायल हो गयी. उसके बांये पैर में गंभीर चोट लगी है. उसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद खूंटी सदर अस्पताल रेफर किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










