Ranchi news : खराब मौसम के कारण तीन विमान डायवर्ट, कई विलंब से पहुंचे

Updated:
विज्ञापन
Ranchi news : खराब मौसम के कारण तीन विमान डायवर्ट, कई विलंब से पहुंचे

राजधानी रांची में शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने का असर विमानों पर पड़ा.

विज्ञापन

रांची. राजधानी रांची में शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने का असर विमानों पर पड़ा. इस कारण तीन विमानों को डायवर्ट किया गया. इंडिगो के कोलकाता-रांची विमान को दोपहर 3.05 बजे रांची आने के बाद गया डायवर्ट कर दिया गया. यह विमान शाम 5.30 बजे रांची आया. एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेंगलुरु-रांची विमान को दोपहर 3.15 बजे कोलकाता डायवर्ट किया गया. यह विमान शाम 6.30 बजे रांची आया. वहीं, इंडिगो के हैदराबाद-रांची विमान को शाम 4.10 बजे कोलकाता डायवर्ट किया गया. यह विमान रात 8.00 बजे रांची आया.

ये विमान विलंब से पहुंचे

इधर, तकनीकी कारणों से कई विमान विलंब से रांची आये. एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान सुबह 10.10 बजे के स्थान पर सुबह 10.56 बजे, इंडिगो का मुंबई-रांची विमान शाम 4.00 बजे के स्थान पर शाम 4.30 बजे, इंडिगो का अहमदाबाद-रांची विमान शाम 4.25 बजे के स्थान पर शाम 4.50 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान शाम 4.45 बजे के स्थान पर शाम 5.15 बजे, इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान शाम 5.00 बजे के स्थान पर शाम 5.40 बजे और इंडिगो का चेन्नई-रांची विमान शाम 6.40 बजे के स्थान पर शाम 7.00 बजे रांची आया. इस कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola