मोबाइल छिनतई में तीन आरोपी गिरफ्तार

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
मोबाइल छिनतई में तीन आरोपी गिरफ्तार

जारीबाग से बहन को परीक्षा दिलाने रांची आये युवक का मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

रांची. हजारीबाग से बहन को परीक्षा दिलाने रांची आये युवक का मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. धुर्वा निवासी युवक मोहित कुमार को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया था. उसकी निशानदेही पर सहयोगी जोन्हा निवासी अंगद लोहरा उर्फ फंटूस को पकड़ा गया. पूछताछ में अंगद ने बताया कि मोबाइल उसने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास रहने वाले दीपक कुमार को बेच दिया. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. मामले में हजारीबाग जिले के मांडू थाना अंतर्गत बलसगरा निवासी आकाश कुमार ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. आकाश ने बताया कि आठ जून को वह अपनी बहन को डिप्लोमा टू डिग्री परीक्षा दिलाने योगदा सत्संग विद्यालय गया था. बहन के परीक्षा केंद्र के अंदर चले जाने के बाद वह जगन्नाथपुर मंदिर के रास्ते में जाकर एक जगह बैठ गया. इसी दौरान दोपहर 12 बजे दो लड़के आये और बोले कि भाई अपना फोन दो, एक कॉल करना है. मना करने पर उन्होंने अर्जेंट कॉल का बहाना बनाया, लेकिन जब फिर भी आकाश ने मना किया, तो उन्होंने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और जगन्नाथपुर मंदिर की ओर भागने लगे. विरोध करने पर दोनों युवक दुर्व्यवहार और धमकी देने लगे. इसी दौरान एक युवक आकाश को धक्का देकर भागने लगा. शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक लड़के को पकड़ लिया, जिसने अपना नाम मोहित कुमार बताया. वह धुर्वा का ही रहने वाला है. वहीं, मोबाइल लेकर भागने वाले का नाम अंगद उर्फ फंटूस है.

धुर्वा डैम में युवक से मोबाइल की छिनतई

रांची. झांसा देकर धुर्वा डैम घूमने गये एक युवक से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के बांसटोला हेहल निवासी निर्मल नायक ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. निर्मल ने बताया कि आठ जून को वह धुर्वा डैम घूमने के लिए गया था. इसी दौरान दोपहर 3:20 बजे धुर्वा डैम पानी फिल्टर के पास दो युवक आये. उसमें से एक युवक ने कहा कि मेरे मोबाइल में रिचार्ज खत्म हो गया है. मुझे अर्जेंट बात करनी है. जैसे ही मैंने पॉकेट से अपना मोबाइल निकाला, एक युवक मेरे हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola