Ranchi news : चार लाेगों की मौत के बाद मौलाना आजाद कॉलोनी में मातम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गयासुद्दीन, उनकी पत्नी इसरत, मां व पुत्र सहित परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में बुधवार की रात्रि मौत हो गयी.

विज्ञापन

: कई घरों में नहीं जले चूल्हे रांची . मौलाना आजाद कॉलोनी की चिश्तिया पंचायत के रोड नंबर पांच निवासी गयासुद्दीन, उनकी पत्नी इसरत, मां व पुत्र सहित परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में बुधवार की रात्रि मौत हो गयी. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से मौलाना आजाद कॉलोनी में गुरुवार को मातम पसरा रहा. शोक में कई घरों में चूल्हे नहीं जले. गुरुवार को चारों का शव मुहल्ला में लाया गया, तो सभी की आंखें नम हो गयी. रात नौ बजे के बाद कांटाटोली कब्रिस्तान में चारों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस दौरान समाजसेवी मुन्ना भाई सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए. चिश्तिया पंचायत के सदर इम्तियाज राजा ने बताया कि ग्यासुद्दीन की दो पुत्री व एक पुत्र की अब देखभाल करने वाला कोई नहीं है. पंचायत व मुहल्ले के लोग उनकी मदद करेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola