एक अधीक्षण अभियंता के भरोसे चल रहा है काम

एक अधीक्षण अभियंता के भरोसे चल रहा है काम
रांची : ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में इंजीनियरों की भारी कमी है. खासकर ऊंचे पदों पर इंजीनियर नहीं है. राज्य में एकमात्र अधीक्षण अभियंता के भरोसे विशेष प्रमंडल का कामकाज चल रहा है. जबकि जरूरत छह अधीक्षण अभियंता की है.
जानकारी के मुताबिक विशेष प्रमंडल के पांच अंचलों में से तीन अंचल हजारीबाग, पलामू और दुमका में अधीक्षण अभियंता नहीं हैं. इतना ही नहीं मुख्य अभियंता कार्यालय में सचिव प्रावैधिकी का पद भी खाली है. यह पद भी अधीक्षण अभियंता के लिए है. केवल रांची में अधीक्षण अभियंता रमाकांत तिवारी की पोस्टिंग हुई है.
उन्हें ही हजारीबाग का प्रभार दिया गया है. यानी कुल मिलाकर छह अधीक्षण अभियंता के पद के विरुद्ध मात्र एक ही अधीक्षण अभियंता कार्यरत है. अधीक्षण अभियंता की जरूरत को देखते हुए ग्रामीण कार्य विभाग ने कई बार जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर इंजीनियरों की मांग की है, लेकिन अभी तक अभियंताओं की सेवा विभाग को नहीं मिली है. ऐसे में एक ही अधीक्षण अभियंता के सहारे काम का चलाया जा रहा है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




