विधवा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Feb 2025 10:07 PM
विज्ञापन
बीआइटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र के केदल गांव में शनिवार की रात्रि विधवा सबिता देवी (30) ने घर में फांसी लगा कर जान दे दी.
विज्ञापन
मेसरा.
बीआइटी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र के केदल गांव में शनिवार की रात्रि विधवा सबिता देवी (30) ने घर में फांसी लगा कर जान दे दी. उनके छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. सबिता के पति दीपक मुंडा की मौत कुछ वर्षों पूर्व हो गयी थी. उनकी गोतनी सुषमा देवी (35) ने बताया कि घटना के समय घर में कोई सदस्य नहीं था. मृतका के दोनों बेटियों के साथ खेत में बकरी चराने गयी थी. घर के आंगन में उसका तीन साल का बेटा खेल रहा था. उसी समय एस्बेस्टस की पाइप में दुपट्टा के सहारे विधवा ने फांसी लगा ली. उसकी एक बेटी घर आयी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया. उसने ग्रामीणों को बुलाया और दीवार तोड़कर वे अंदर गये तो देखा कि सबिता ने फांसी लगा ली है. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जवानों के साथ आये और शव को अपने कब्जे में लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि सबिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. पूर्व में भी उसने जहर खाकर कुएं में कूद कर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी. अब बच्चों को सहारा देने के लिए सिर्फ विधवा दादी व विधवा चाची बची हैं. किसानी व मजदूरी कर किसी तरह उनका घर चलता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










