Ranchi News: अगले दो दिन तक बदला रहेगा मौसम

Published at :05 Mar 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News: अगले दो दिन तक बदला रहेगा मौसम

Ranchi News: उत्तर भारत में बर्फवारी और बारिश के कारण झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में बदलाव संभव है.

विज्ञापन

रांची. उत्तर भारत में बर्फवारी और बारिश के कारण झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में बदलाव संभव है. इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आयेगी, जबकि अगले दिन से तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा. सुबह व शाम में तापमान में कमी तथा ठंडी हवा चलने से ठंड का अनुभव होगा. राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सबसे कम तापमान गढ़वा में 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

2.9 डिग्री गिरा राजधानी का अधिकतम तापमान :

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 2.9 डिग्री सेल्सियस गिर गया. बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक तथा 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था.

कहां कितना तापमानशहर–अधिकतम–न्यूनतमरांची–27.6–17.6जमशेदपुर–34.1–18.2मेदिनीनगर–30.6–18.6चाइबासा–34.8–16.2गढ़वा–34.5–13.1देवघर–33.8–17.5चतरा–30.9–15.4

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola