Ranchi News : शरद पूर्णिमा पर श्याम बाबा का श्वेत शृंगार

Published by : Raj Kumar Updated At : 06 Oct 2025 8:11 PM

विज्ञापन

श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में सोमवार को शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया. श्याम बाबा को श्वेत पोशाक पहना कर श्वेत पुष्पों की मालाओं से सजाया गया.

विज्ञापन

श्वेत पुष्पों और आभूषणों से सजे खाटू नरेश, भजनों की गूंज और प्रसाद वितरण से गुलजार हुआ मंदिर परिसर

रांची. श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में सोमवार को शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया. श्याम बाबा को श्वेत पोशाक पहना कर श्वेत पुष्पों की मालाओं से सजाया गया. श्वेत आभूषणों का शृंगार किया गया. रात में श्वेत प्रसाद व काजू का भोग लगाया गया. यह शृंगार वर्ष में मात्र एक दिन शरद पूर्णिमा के दिन होता है. दोपहर 12:15 बजे विश्राम आरती के बाद मंदिर का पट लगा दिया गया. दोपहर बाद मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका और कोषाध्यक्ष मनोज खेतान के सानिध्य में बाबा श्याम का शृंगार किया गया. यह फूल कोलकाता, बेंगलुरु, रायपुर व दिल्ली से मंगाए गये थे. इसमें क्रिस्टनमम, ऑर्किड, गुलाब, जिप्सी व रजनीगंधा था. शाम पांच बजे के बाद भक्तों ने अपने प्रभु का दर्शन कर हारे के सहारे की जय, खाटू नरेश की जय-जय की हाजिरी लगायी. शरद पूर्णिमा का विशेष कार्यक्रम रात नौ बजे से प्रारंभ हुआ. ओमप्रकाश कश्यप ने बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर मेवा प्रसाद का भोग लगाया. मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढ़ानढ़निया ने गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम प्रारंभ किया. इसके बाद पंकज गाड़ोदिया, श्यामसुंदर शर्मा, राजेश चौधरी, प्रवीण अग्रवाल, सलज अग्रवाल, राजेश ढ़ांढ़निया आदि ने अपनी-अपनी भजनों की हाजिरी लगायी. मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल की देखरेख में यह अनुष्ठान संपन्न हुआ. मंदिर में विभिन्न तरह की सेवा शारदा मोदी, निर्मल मोदी, अलका मोदी, सीताराम साहू, प्रभा देवी, पवन गुप्ता, ओमप्रकाश कश्यप, नीलम सिंह, रोहित रंजन द्वारा निवेदित किया गया था.

रात 12 बजे शरद पूर्णिमा की विशेष आरती

रात 12 बजे शरद पूर्णिमा की विशेष आरती की गयी. इसके बाद प्रसाद वितरण सवा 12.15 बजे से शुरू हुआ जो देर रात्र तक चलता रहा. प्रसाद वितरण में मंडल के उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, मंत्री पंकज गाड़ोदिया, राजेश ढांढनीया ने किया. ज्योत पूजन की तैयारियां मंडल के मंत्री विष्णु चौधरी व कार्यकारिणी सदस्य अनिल नारनौली द्वारा किया गया. रात्र 12.30 बजे की शयन आरती के साथ शरद पूर्णिमा उत्सव संपन्न हुआ. इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, मंत्री पंकज गाड़ोदिया, विष्णु चौधरी, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल, श्यामसुंदर शर्मा, राजेश चौधरी, प्रवीण अग्रवाल, सलज अग्रवाल, आनंद चौधरी, नवीन अग्रवाल, रोशन खेमका, लोकेश जालान, सर्वेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल समेत अन्य भक्त उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola