Ranchi News : दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों में सीए के लिए असीम संभावनाएं : सीए शैलेश

Updated at : 20 Aug 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों में सीए के लिए असीम संभावनाएं : सीए शैलेश

भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आइसीएआइ) की कमेटी ऑन इंटरनेशनल टैक्सेशन और आइसीएआइ, रांची शाखा की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रांची. भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आइसीएआइ) की कमेटी ऑन इंटरनेशनल टैक्सेशन और आइसीएआइ, रांची शाखा की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया. विषय बिजनेस सेटअप एंड कंप्लायंस इन यूएइ : ए न्यू फ्रंटियर फॉर इंडियन सीए था. सेमिनार में हैदराबाद के सीए शैलेश खंडेलवाल ने यूएइ में व्यवसाय स्थापित करने की प्रक्रिया, वहां की कानूनी व्यवस्थाओं और भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी. कहा कि संयुक्त अरब अमीरात आज विश्व का एक प्रमुख व्यापारिक और निवेश केंद्र बन चुका है. दुबई और अबू धाबी जैसे शहर वैश्विक स्तर पर बिजनेस हब के रूप में स्थापित हो चुके हैं. यहां की कर प्रणाली सरल है. व्यवसाय करने का वातावरण अनुकूल है. विदेशी निवेशकों को प्रोत्साहित करने वाली नीतियां हैं. यही कारण है कि बड़ी संख्या में भारतीय उद्यमी और निवेशक यूएइ की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

वैश्विक स्तर पर बना सकते हैं पहचान

भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स कंपनी पंजीकरण, टैक्सेशन, एकाउंटिंग, ऑडिट और अंतरराष्ट्रीय लेन-देन के परामर्श जैसी सेवाएं देकर अपनी वैश्विक पहचान बना सकते हैं. विशेषकर छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए भारतीय सीए मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकते हैं. अध्यक्षता करते हुए रांची शाखा के चेयरमैन सीए अभिषेक केडिया ने कहा कि ऐसे सेमिनार चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नये व्यावसायिक अवसरों को समझने और अपने कौशल को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं. संचालन सीपीइ कमेटी के अध्यक्ष सीए हरेंद्र भारती और धन्यवाद ज्ञापन रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए अनीश जैन ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola