नामकुम में किराना सामान लदा कंटेनर लूटने वाला मास्टरमाइंड हजारीबाग से गिरफ्तार

रांची नामकुम थाना का सिरदर्द बना लूटकांड का आरोपी हजारीबाग के चुरचू से गिरफ्तार हुआ है. चुरचू थाने की पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना चुरचू थाना के प्रभारी तरुण बाखला ने रांची नामकुम थाना पुलिस को दे दी है. पकड़े गये आरोपी चुरचू थाना क्षेत्र के बोदरा गांव का है. उसका नाम निरंजन करमाली, पिता विजय करमाली है.
हजारीबाग : रांची नामकुम थाना का सिरदर्द बना लूटकांड का आरोपी हजारीबाग के चुरचू से गिरफ्तार हुआ है. चुरचू थाने की पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना चुरचू थाना के प्रभारी तरुण बाखला ने रांची नामकुम थाना पुलिस को दे दी है. पकड़े गये आरोपी चुरचू थाना क्षेत्र के बोदरा गांव का है. उसका नाम निरंजन करमाली, पिता विजय करमाली है.
आरोपी ने 2018 में रांची-टाटा मार्ग पर किराना सामानों से लदे एक कंटेनर को अगवा कर बुंडू जंगल में ले गया था. चालक को बांधकर दूसरे ट्रक में सभी सामानों को लादकर ले भागा था. कंटेनर में लगभग 25 लाख का सामान लदा हुआ था. इस घटना में शामिल दो आरोपियों को रांची पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस के अनुसार घटना का मास्टरमाइंड निरंजन था. इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दो वर्षों से जाल बिछा रही थी.
कई मामले में आरोपी है निरंजन : पकड़ा गया आरोपी निरंजन करमाली कई मामले का आरोपी है. उसपर नामकुम थाना कांड संख्या 212/18 में मामला दर्ज है. इसके अलावे तोरपा थाना में अलकतरा चोरी का आरोप, अरगोड़ा में सड़क सिग्नल चोरी और हजारीबाग चरही थाना में चोरी का मामला दर्ज है. आरोपी निरंजन की गिरफ्तारी में चुरचू थाना प्रभारी तरुण बाखला और थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




