Ranchi News : बर्मिंघम यूके में एक साथ 500 परिवार करेंगे छठ महापर्व

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : बर्मिंघम यूके में एक साथ 500 परिवार करेंगे छठ महापर्व

बिहारीज बियॉन्ड बाउंड्रीज संस्था द्वारा श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम भारत के बाहर मनाये जाने वाले सबसे बड़े छठ महापर्व आयोजनों में से एक माना जाता है.

विज्ञापन

रांची. बर्मिंघम यूके में छठ पर्व 2025 मनाया जा रहा है. बिहारीज बियॉन्ड बाउंड्रीज संस्था द्वारा श्री वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम भारत के बाहर मनाये जाने वाले सबसे बड़े छठ महापर्व आयोजनों में से एक माना जाता है. 26 से 28 अक्तूबर तक बिहार, झारखंड और पूर्वांचल से लगभग 500 परिवार इस उत्सव में शामिल होंगे. बोकारो के अजय कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 100 अतिरिक्त परिवार शामिल हो रहे हैं. इस अवसर के विशेष अतिथियों में यूके के पहले बिहारी सांसद कनिष्क नारायण और भारतीय वाणिज्य दूतावास, बर्मिंघम के हेड ऑफ चांसरी अमन बंसल शामिल रहेंगे. पटना के निशांत नवीन के बताया कि इस वर्ष 20 श्रद्धालु छठ व्रत का पालन करेंगे. यूके स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी और स्थानीय पार्षद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. ऋषिकांत ने बताया कि यह आयोजन भोजपुरी, मगही, मैथिली और संथाली समुदायों को एक साथ जोड़ता है. समारोह में मधुबनी कला प्रदर्शनी और पारंपरिक लोक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. बच्चों को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए छठ पूजा चित्रांकन और गीत प्रतियोगिता, एनिमेटेड कहानियों के सत्र आयोजित किया जायेगा. राजीव सिंह ने बताया कि हमने छठ पूजा की तैयारी चार महीने पहले ही शुरू कर दी थी. सभी पारंपरिक पूजन सामग्री पटना से मंगाकर यूके पहुंचाई गयी. राकेश गुप्ता ने कहा कि स्थानीय स्कूलों में छठ पूजा पर आधारित वीडियो भेजे हैं. पवन कुमार ने बताया कि उत्सव के सुचारू संचालन के लिए स्वयंसेवक सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं. यूके में ठेकुआ प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पूजा कुमारी

लेखक के बारे में

By पूजा कुमारी

प्रभात खबर में 12 साल से कार्यरत हूं. डाक विभाग, महिला कॉलेज, निजी स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों में रिपोर्टिंग कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन