मंत्रियों-सांसदों के वेतन से 30 प्रतिशत कटौती का फैसला ऐतिहासिक : बाबूलाल
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Apr 2020 3:50 AM
रांची : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने केंद्र सरकार द्वारा दो साल तक सांसद निधि स्थगित करने और एक साल तक मंत्रियों-सांसदों के वेतन से 30 प्रतिशत कटौती के फैसले को ऐतिहासिक बताया है. बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के सीएम से केंद्र सरकार के इस फैसले की तर्ज पर ही इसके झारखंड […]
रांची : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने केंद्र सरकार द्वारा दो साल तक सांसद निधि स्थगित करने और एक साल तक मंत्रियों-सांसदों के वेतन से 30 प्रतिशत कटौती के फैसले को ऐतिहासिक बताया है. बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के सीएम से केंद्र सरकार के इस फैसले की तर्ज पर ही इसके झारखंड में भी अनुपालन करने का अनुरोध किया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कैबिनेट की बैठक में लिए गये दोनों नर्णिय काे महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में अध्यादेश लाने का निर्णय लिया गया.
इसके साथ ही दो वर्षों यानी वर्ष 2020-21और 2021-22 तक के लिए सांसद निधि को अस्थायी तौर पर स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. मुंडा ने कहा कि अब प्रत्येक सांसद की दो वर्ष की निधि यानी 10 करोड़ की राशि कोरोना वायरस के कारण उपजे संकट से लड़ने के लिए स्वास्थ्य संसाधन जुटाने में दी जायेगी. केंद्र सरकार के इस निर्णय का सांसद संजय सेठ ने भी स्वागत किया. उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मानव कल्याण का इसे बड़ा उद्धारण और क्या हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










