पिपरवार में रोज बढ़ रहा है ठंड का प्रकोप

Updated:
विज्ञापन
पिपरवार में रोज बढ़ रहा है ठंड का प्रकोप

पिपरवार कोयलांचल में धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

पिपरवार. पिपरवार कोयलांचल में धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. तापमान में रोजाना एक-दो डिग्री की गिरावट हो रही है. पिछले चार दिनों में तापमान छह डिग्री गिरा है. इससे कोयलांचल पूरी तरह ठंड के आगोश में चला गया है. सोमवार को पिपरवार का न्यूनतम तापमान 10 व अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठंड से बचने के लिए लोगों ने घरों में रजाई-कंबल निकाल लिये हैं. वहीं, घर के बाहर गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं. ठंड बढ़ने से चौक-चौराहे जल्द सुनसान हो जा रहे हैं. व्यवसायी भी जल्द दुकान बंद कर घर चले जा रहे हैं. जिस तरह ठंडी हवाएं बह रही है, तापमान में और भी गिरावट आने का अनुमान लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola