शाम में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी हरे प्याज-पालक के पकौड़े
Published by : Priya Gupta Updated At : 25 Feb 2026 3:00 PM
हरे प्याज-पालक के पकौड़े (AI IMAGE)
इवनिंग स्नैक्स की क्रेविंग हर किसी को होती हैं. शाम के समय के लिए आप इस आर्टिकल की मदद से हरे प्याज-पालक के पकौड़े बनाने के बारे में जान सकते हैं.
शाम के वक्त हर किसी को स्नैक्स में कुछ न कुछ खाने का मन करता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक है जो चाय के साथ पकौड़े खाना पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको हरे प्याज-पालक के पकौड़े बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर बेहद आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं. ये क्रिस्पी पकौड़े आप हर किसी को स्नैक्स में परोस सकते हैं.
हरे प्याज-पालक के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पालक – 1 कप (बारीक कटी हुई)
- हरे प्याज का पत्ता – 1 कप (बारीक कटा हुआ)
- बेसन – 1 कप
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – आवश्यकतानुसार
- चावल का आटा – 2 चम्मच (क्रिस्पी बनाने के लिए)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- तेल – तलने के लिए
हरे प्याज-पालक के पकौड़े बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में पालक और कटे हुए हरे प्याज डालें. अब आप इसमें बेसन, चावल का आटा और सभी मसाले डालकर हल्का मिक्स करें.
- इसमें आप अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च मिलाएं. अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा हो.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप पकौड़े का घोल चम्मच या हाथ की मदद से छोटे छोटे पकौड़े की शेप में डालें. इसे धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. तैयार हुए पकौड़े को आप टिशू पेपर पर निकाल लें जिससे तेल अलग हो जाए.
- इसी तरह आप हरे प्याज-पालक पकौड़े तैयार कर सकते हैं. इसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
यह भी पढ़ें: Aloo-Palak Puri: घर में ऐसे बनाएं फूली-फूली आलू-पालक पूरी, सब खाएंगे बड़े चाव से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










