डीएमएफटी घोटाले को लेकर रांची, बोकारो और हजारीबाग में आयकर का सर्वे
Updated at : 25 Feb 2026 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

आयकर विभाग ने मंगलवार की शाम में बोकारो में डीएमएफट फंड में हुए घोटाले के मामले में रांची, बोकारो, हजारीबाग और सूरत के 15 ठिकानों पर आइटी सर्वे शुुरू किया है.
विज्ञापन
रांची/बोकारो. आयकर विभाग ने मंगलवार की शाम में बोकारो में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड में हुए घोटाले के मामले में रांची, बोकारो, हजारीबाग और सूरत के 15 ठिकानों पर आइटी सर्वे शुुरू किया गया है. बोकारो जिले में सोनू मिश्रा और प्रकाश जेरॉक्स के ठिकानों सहित जिले के करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ आयकर सर्वे शुरू किया गया. विभाग को लगभग 631 करोड़ रुपये के डीएमएफटी फंड में हेराफेरी का शक है.
बोकारो और चास में सर्वे के लिए पहुंची आयकर टीम
आयकर विभाग की टीम मंगलवार की दोपहर बोकारो और चास में दो जगहों पर सर्वे के लिए पहुंची. चास की प्रभात कॉलोनी में ठेकेदार सोनू मिश्रा के आवास और सेक्टर नौ की 37 स्ट्रीट स्थित मकान संख्या-978 में प्रकाश जेरॉक्स के मालिक प्रकाश कुमार के यहां सर्वे हुआ. बताया जाता है कि करीब 15 अधिकारी सात वाहनों पर सवार होकर पहुंचे. सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई रांची इनकम टैक्स की टीम कर रही है. देर रात तक जांच जारी थी. इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगालने की सूचना है. बताते चलें कि सोनू मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्कूलों में वॉल पेंटिंग का काम बड़े पैमाने पर किया था. वहीं, प्रकाश जेरॉक्स ने स्कूलों और सरकारी संस्थानों में सामान की आपूर्ति की थी. आइटी यह जांच कर रहा है कि क्या इन ठेकों और सप्लाई के कामों में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है और अवैध तरीके से लाभ कमाया गया है. सोनू मिश्रा के एक प्रभावशाली प्रशासनिक अधिकारी का करीबी होने की बात कही जा रही है.नियमों के विरुद्ध फंड के इस्तेमाल पर शुरू हुई कार्रवाई
बोकारो जिले में डीएमएफटी फंड का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ है. वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान बोकारो को डीएमएफटी फंड के रूप में लगभग 631 करोड़ रुपये मिले थे. विभाग को फंड का इस्तेमाल नियमों के विरुद्ध करने से संबंधित शिकायत मिली थी. अधिकारियों ने इस फंड को सरकारी कार्यालयों के रंग-रोगन और जिम बनाने पर खर्च कर दिया. मामले की जांच 2025 में गोला थाना क्षेत्र में डीसी के आदेश से क्लर्क की गाड़ी से जब्त किये गये 51 लाख रुपये नकदी की बरामदगी से शुरू हुई थी. देर रात तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




