अंबेडकर जयंती पर संसद भवन में गूंजी नागपुरी, रांची की बेटी ने बढ़ाया झारखंड का मान

Ranchi News: रांची की छात्रा संदीपा कुमारी बेदिया ने नई दिल्ली के संसद भवन में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर नागपुरी भाषा में संबोधन देकर झारखंड का मान बढ़ाया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची से से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे झारखंड का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. रांची के कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 12वीं की छात्रा संदीपा कुमारी बेदिया ने देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित संसद भवन में अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया.
संसद भवन में गूंजी नागपुरी भाषा
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संदीपा ने नागपुरी भाषा में अपना संबोधन दिया. संसद भवन जैसे प्रतिष्ठित मंच से जब उन्होंने अपनी मातृभाषा में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया, तो वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे और गर्व से भर गए. यह सिर्फ एक भाषण नहीं था बल्कि यह झारखंड की संस्कृति, भाषा और प्रतिभा का राष्ट्रीय मंच पर बुलंद स्वर था.
स्कूल और राज्य के लिए गर्व का क्षण
बाबा साहेब के विचारों को अपनी भाषा में प्रस्तुत कर संदीपा ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी भाषा या संसाधन की मोहताज नहीं होती. नई दिल्ली के संसद भवन से गूंजती यह आवाज सिर्फ संदीपा की ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड की आवाज है. जिसने एक बार फिर दिखा दिया कि छोटे शहरों और गांवों में भी बड़े सपने पलते हैं. संदीपा की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके विद्यालय, बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है.
इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी में बंगाली समुदाय ने धूमधाम से मनाया पोइला वैशाख, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक
इसे भी पढ़ें: कमला नेहरू कॉलेज में ‘प्रभात खबर’ का नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने लिया आजीवन नशा न करने का संकल्प
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए