एमडीएस छात्रा दुष्कर्म मामला: सहेली सहित तीन गिरफ्तार, एक फरार

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Ranchi News: रांची में एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पीड़िता की सहेली समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है. घटना 9 अप्रैल को हुई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रांची से अजय दयाल की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड के रांची में एमडीएस (मास्टर इन डेंटल सर्जरी) की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता की सहेली समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की सहेली ओली विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है. वह एमडीएस की छात्रा है और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया स्टेशन रोड के दीनकर नगर, गितिल पीढ़ी की रहनेवाली है. उसके साथ हिंदपीढ़ी निवासी मो. दानिश और आजाद बस्ती, पत्थलकुदआ निवासी मो. फहद मल्लिक को खड़गपुर से गिरफ्तार कर रांची लाया गया है. वहीं चौथा आरोपी शादाब अब भी फरार है. सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी है. उनके साथ प्रशिक्षु आइपीएस साक्षी जमुआर सह कांके थाना प्रभारी, सिटी डीएसपी केवी रमन व लालपुर थाना प्रभारी थे.
बर्थडे पार्टी में हुई वारदात
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मो. दानिश और मो. फहद मल्लिक बिजनेस पार्टनर हैं. कोलकाता में इनका व्यवसाय चलता है. मो. दानिश का चर्च रोड में एक रेस्टोरेंट भी है. गौरतलब है कि लालपुर थाना क्षेत्र के गोकुल वाटिका नामक अपार्टमेंट में एमडीएस की छात्रा के साथ 9 अप्रैल को ओली विश्वकर्मा के बर्थडे पार्टी के दौरान दुष्कर्म हुआ था.
पीड़िता ने जताई थी आपत्ति
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ओली विश्वकर्मा उसकी सहेली है, जबकि ओली का मो. दानिश दोस्त है. मो. दानिश का नाम कई बार उससे सुनी थी, लेकिन मिली नहीं थी. बर्थडे के दिन पहली बार मो. दानिश से मिली थी. बर्थडे पार्टी में और कोई भी महिला दोस्त नहीं आई थी. ओली के अलावा दानिश, मो. फहद मल्लिक और शादाब ही थे. इस पर पीड़िता ने आपत्ति भी जताई थी. केक और पिज्जा खाने के बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया.
यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा
यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










