रांची में बढ़ी गर्मी, पारा 37 डिग्री के पार, दो दिन लू का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
heatwave
गर्मी का मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather News: अप्रैल की शुरुआत में ही रांची में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने 17-18 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया है. राज्यभर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और धूप से बचने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather News: झारखंड में गर्मी का असर दिखने लगा है. राजधानी रांची में अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी को दर्शाता है. मौसम का बदलते मिजाज ने लोगों को अभी से झुलसाने लगा है.

दो दिन लू चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को रांची समेत 13 जिलों में लू चलने की संभावना है. राजधानी में भी तेज धूप और गरम हवा का असर साफ देखने को मिलेगा. 

झारखंड मौसम

उत्तर-पूर्वी इलाकों में हल्की राहत की उम्मीद 

16 और 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाकों में आंशिक बादल और हल्की बारिश के आसार हैं. लेकिन रांची सहित अन्य जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा. 

मेदिनीनगर सबसे ज्यादा गर्म 

मेदिनीनगर का तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस साल का अब तक का सबसे अधिक है. वहीं जमशेदपुर में 40.2 डिग्री और बोकारो में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. अब राज्य के सभी जिलों का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. 

सावधान रहने की अपील 

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. तेज धूप और लू से बचने सलाह दी है. घर से निकलते समय सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा

यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola