बेकाबू ट्रक की चेसिस ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को मारी टक्कर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन घायल
विज्ञापन
एक ही परिवार के तीन घायल
मांडर. एनएच-75 स्थित ऑक्सब्रिज स्कूल के समीप बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की चेसिस ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो को टक्कर मार दी. इस हादसे में बोलेरो में सवार कुड़ु बरवाटोली के एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये. घायलों में ुलुसी देवी (36), पल्लवी कुमारी (16) व आयुष कुमार (10) शामिल हैं. लुसी देवी व पल्लवी कुमारी को गंभीर चोट आयी है. दोनों को मांडर रेफरल अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना दिन के करीब 11 बजे की है. बताया जाता है कि रांची से बरवाटोली जा रहे उपेंद्र प्रसाद अपने बोलेरो (जेएच-03जी-2399) सड़क किनारे खड़ी कर एक दुकान से मिट्टी के बर्तन खरीद रहे थे, जबकि परिवार के सदस्य वाहन में ही थे. इसी क्रम में ट्रक की चेसिस ने बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर मारा. टक्कर में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गयी और सड़क के फुटपाथ पर आगे जाकर एक दुकान में जा घुसी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो को टक्कर मारने के बाद भागने के प्रयास में चेसिस ने सड़क किनारे खड़े एक ऑटो (जेएच-08सी-9120) को भी अपनी चपेट में ले लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










