Ranchi news : श्री श्याम मंदिर में भंडारा, दीपावली के दिन होगा विशेष शृंगार

Published by : Raj Kumar Updated At : 18 Oct 2025 7:53 PM

विज्ञापन

श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 175वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रांची. श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 175वां श्री श्याम भंडारा का आयोजन किया गया. मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, श्यामसुंदर शर्मा, बलवंत लाल, कुमारी नीलमणि, सुतीक्ष्ण सुमन ने संयुक्त रूप से श्री श्याम भोग के भजन का गायन किया. खाटू नरेश, बजरंगबली, शिव परिवार, लड्डू गोपाल, शालिग्राम, गरुड़ जी व गुरुजनों का भोग लगाकर महाप्रसाद को विशाल भंडारे में मिश्रित किया गया. श्री लाल व नीलमणि ने मंदिर के आचार्यों को भोग प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया. प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच श्री श्याम भंडारे का प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया. दीपावली के दिन बाबा श्याम का विशेष शृंगार दीपावली के अवसर पर बाबा श्याम का विशेष शृंगार गुलाब से किया जायेगा. रजत सिंहासन पर बैठकर बाबा श्याम भक्तों को दर्शन देंगे. इस दिन मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं गुरुजनों व तैल चित्रों पर विशेष शृंगार किया जायेगा. सुबह 5:30 बजे की मंगला आरती और सुबह शृंगार आरती के बाद 11:00 बजे मंदिर के पट बंद कर दिये जायेंगे. शाम 5.30 बजे के बाद बाबा का दर्शन सुलभ हो पायेगा. मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर शर्मा के सानिध्य में दिन के 11 से लेकर शाम 5:30 बजे तक बाबा का विशेष दीपावली महास्नान होगा. मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि साल में मात्र इसी दिन बाबा श्याम का महास्नान अनुष्ठान व तिलक शृंगार एक साथ किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola