ePaper

झामुमो के केंद्रीय महाधिवेशन से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने रखी तपोवन मंदिर की आधारशिला, भीमराव आंबेडकर को किया नमन

Updated at : 14 Apr 2025 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
CM Hemant Soren

CM Hemant Soren

Tapovan Mandir Renovation : श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन कर सीएम हेमंत सोरेन ने आधारशिला रखी. सीएम ने इस शुभ अवसर पर राजधानीवासियों को शुभकामनायें दी. सीएम ने रांची के डोरंडा स्थित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

विज्ञापन

Tapovan Mandir Renovation : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो के केंद्रीय महाधिवेशन से पूर्व रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण के लिए भूमि पूजन कर आधारशिला रखी. इस विशेष मौके पर विधि-विधान से धार्मिक रीति-रिवाजों को पूरा किया गया. सीएम ने इस शुभ अवसर पर राजधानीवासियों को शुभकामनायें दी. तपोवन मंदिर का नवनिर्माण कर मंदिर को बेहद भव्य और खुबसूरत बनाया जायेगा.

सीएम ने भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने रांची के डोरंडा स्थित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा ” देश को संविधान रूपी ग्रंथ से ताकत, समता और समानता का अधिकार देने वाले संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन”.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भव्य मंदिर

श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का नवनिर्माण कार्य 100 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा. इस भव्य मंदिर को बनने में तीन वर्षों का समय लगेगा. मंदिर 14 हजार स्क्वायर फीट में बनेगा. मंदिर के गुंबद की ऊंचाई 100 फीट होगी. मंदिर गोलाकार स्वरूप में होगा. मंदिर के नवनिर्माण के लिए राजस्थान के मकराना से संगमरमर मंगाया जायेगा.

400 साल पुराना है तपोवन मंदिर

श्री राम जानकी तपोवन मंदिर 400 साल पुराना है. यह मंदिर भगवान राम के प्रति आस्था का प्रतीक है. मंदिर में रामनवमी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. मंदिर प्रांगण में मेला भी लगता है, जहां प्रमुख अखाड़ों का झंडा आता है. यह मंदिर 45 फीट लंबा और 45 फीट चौड़ा है.

इसे भी पढ़ें

Paddy Procurement Last Date: किसानों के लिए खुशखबरी, धान खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी

झारखंड में पॉपुलर ब्रांड की शराब के बढ़ेंगे दाम, विदेशी शराब की कीमतें होंगी कम

Video: हजारीबाग में नगर भ्रमण पर निकले जुलूस पर पथराव के बाद हिंसा, आगजनी, बरकट्ठा छावनी में तब्दील

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola