झारखंड के चार जिलों को छोड़, सभी में टपक सिंचाई योजना का होगा भुगतान

Updated at : 25 Nov 2023 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के चार जिलों को छोड़, सभी में टपक सिंचाई योजना का होगा भुगतान

इस स्कीम के तहत सबसे अधिक रांची को मिला है. यहां करीब आठ करोड़ रुपये का आवंटन मिला है. बोकारो को 1.21, दुमका को 2.16, गुमला को 2.57 लातेहार को 1.09, लोहरदगा को 2.94, पलामू को 1.39 करोड़ रुपये का भुगतान होना है.

विज्ञापन

रांची : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत प्रति बूंद, अधिक उपज (पर ड्रॉप मोर क्रॉप) के तहत कराये गये कार्यों के भुगतान के लिए राशि जारी कर दी गयी है. चार जिलों को छोड़ शेष जिलों को राशि आवंटित करा दी गयी है. कोडरमा, खूंटी, रामगढ़ और हजारीबाग जिले को छोड़ शेष जिलों को भुगतान करने के लिए राशि दे दी गयी है. हजारीबाग जिले में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद कृषि सचिव ने सभी जिलों में जांच का आदेश दिया था. इस कारण कई जिलों का भुगतान रुका हुआ था. अब भुगतान के लिए राशि उपलब्ध करा दी गयी है. इस राशि से कराये गये कार्यों का भुगतान किया जायेगा. इस काम के लिए सूचीबद्ध कई कंपनियों ने काम किया है.

सबसे अधिक राशि रांची को

इस स्कीम के तहत सबसे अधिक रांची को मिला है. यहां करीब आठ करोड़ रुपये का आवंटन मिला है. बोकारो को 1.21, दुमका को 2.16, गुमला को 2.57 लातेहार को 1.09, लोहरदगा को 2.94, पलामू को 1.39 करोड़ रुपये का भुगतान होना है. इसके अतिरिक्त चतरा को 90, देवघर को 61, धनबाद को 72, गिरिडीह को 93, जामताड़ा को 84, पाकुड़ को 36, साहिबगंज को 20, गोड्डा को 12 लाख रुपये का भुगतान किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola