स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में झारखंड को मिला तीसरा स्थान, ये तीन स्कूल है लिस्ट में शामिल

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22’ का चयन हो चुका है, इसमें झारखंड के 3 स्कूलों के नाम शामिल हैं. चयनित विद्यालयों को 19 नवंबर को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री पुरस्कृत करेंगे.

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22’ के लिए चयनित विद्यालयों के नामों की घोषणा कर दी है. इस पुरस्कार के लिए देश भर से 39 विद्यालयों का चयन किया गया है. इसमें सबसे अधिक 10 विद्यालय गुजरात के हैं. झारखंड के तीन विद्यालयों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है. झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला है. राज्य से चयनित तीनों विद्यालय माध्यमिक विद्यालय हैं. इनमें दो विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के और एक शहरी क्षेत्र का है.

देश के 16 राज्यों से ही विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित हो सके. इनमें से पांच राज्य से दो-दो व सात राज्य से एक-एक विद्यालय का ही चयन हुआ है. चयनित विद्यालयों को 19 नवंबर को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री पुरस्कृत करेंगे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक/वार्डेन व बाल संसद के सदस्यों को सम्मानित किया जायेगा. विद्यालयों को पुरस्कारस्वरूप 60 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा.

Also Read: सरकार आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण शुरू, CM हेमंत आज साहिबगंज के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
फाइव स्टार ग्रेडिंग :

स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना में सरकारी व निजी दोनों कोटि के स्कूल शामिल होते हैं. वर्ष 2021-22 के लिए 44878 स्कूलों ने पंजीयन कराया था. इनमें से 2276 को फाइव स्टार ग्रेडिंग मिला है. वर्ष 2019-20 में 918 स्कूल का चयन हुआ था. वर्ष 2017-18 में 212 स्कूल को फाइव स्टार ग्रेडिंग मिला था.

स्कूलों की ग्रेडिंग

संख्या ग्रेड

2276 

12729 

24199 

4327 

1357

देश के टॉप राज्य

गुजरात 10

पांडुचेरी 06

झारखंड 03

महाराष्ट्र 03

हरियाणा 02

पंजाब 02

राजस्थान 02

उत्तर प्रदेश 02

प बंगाल 02

इन विद्यालयों का हुआ है चयन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय, सोनाहातू

कस्तूरबा गांधी विद्यालय, नोवामुंडी

उवि टाटा वर्कर्स यूनियन, कदमा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola