ePaper

Solar Eclipse in Jharkhand: सूर्य दिवाली की रात देवी लक्ष्मी की आराधना और मंत्र जप करना है शुभ फलदायी

Updated at : 25 Oct 2022 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
Solar Eclipse in Jharkhand: सूर्य दिवाली की रात देवी लक्ष्मी की आराधना और मंत्र जप करना है शुभ फलदायी

surya grahan date time and sutak kaal in ranchi: सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) की कुल अवधि 4 घंटे 3 मिनट की है. उन्होंने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची समेत देश के अन्य हिस्सों में सूर्यग्रहण के मोक्ष से पहले ही सूर्यास्त हो जायेगा. इसलिए भारत में सूर्यास्त को ही सूर्य ग्रहण का मोक्ष माना जायेगा.

विज्ञापन

Solar Eclipse in Jharkhand: दिवाली के अगले दिन भारत में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan in Ranchi) लग रहा है. झारखंड (Jharkhand News) समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा. सूर्ग्र ग्रहण का सूतक ग्रहण काल के आरंभ होने से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. पंडित रामदेव पांडेय कहते हैं कि 25 अक्टूबर 2022 को 2 बजकर 29 मिनट पर सूर्य ग्रहण लग रहा है. ऐसे में इस ग्रहण का सूतक 24 अक्टूबर 2022 यानी दीपावली (Happy Diwali) की रात 2 बजकर 29 मिनट से लग जायेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे में सूर्य दिवाली (Surya Diwali) की रात देवी लक्ष्मी की आराधना और उनके मंत्र का जप करना बहुत ही शुभ फलदायी होगा.

सूर्यास्त ही माना जायेगा सूर्य ग्रहण का मोक्ष

पंडित रामदेव पांडेय ने बताया कि मंगलवार (25 अक्टूबर) को दोपहर में 2:29 बजे सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) का प्रारंभ होगा. सूर्य ग्रहण का मध्य काल शाम 4:30 बजे तक रहेगा. ग्रहण की समाप्ति शाम को 6:32 बजे होगी. इस तरह सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 3 मिनट की है. उन्होंने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची समेत देश के अन्य हिस्सों में सूर्यग्रहण के मोक्ष से पहले ही सूर्यास्त हो जायेगा. इसलिए भारत में सूर्यास्त को ही सूर्य ग्रहण का मोक्ष माना जायेगा.

Also Read: Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर को लगा रहा सूर्य ग्रहण, जमशेदपुर में इस समय होगा स्पर्श

ग्रहण का सूतक काल

पंडित रामदेव ने कहा कि दिवाली की रात सूतक लग जाने के बाद से मंदिर के दरवाजे बंद हो जायेंगे. 24 अक्टूबर की रात से अगले दिन यानी 25 अक्टूबर की शाम तक ग्रहण संबंधी नियमों का पालन किया जायेगा. इस दौरान देवी-देवताओं का स्पर्श वर्जित रहेगा. हां, मंत्र का जप आप कर सकते हैं. अपने आराध्य का ध्यान करते रहें.

25 अक्टूबर को नहीं होगा पूजा-पाठ

मंगलवार को मंदिरों के पट नहीं खुलेंगे. सुबह के सभी पूजा पाठ बंद रहेंगे. शाम को 6:35 बजे मंदिर के पट खुलेंगे. शाम में ब्राह्मण मंदिर खोलेंगे. अगर घर में मंदिर है, तो स्नान करने के बाद गंगा जल छिड़कें. चावल, रुपये आदि छूकर मंदिर को खोलें. देवताओं के कपड़े बदलें. भोग लगायें और आरती करें.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola