Football : मेकन और नाइन बुलेट की आसान जीत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
सुपर डिवीजन फुटबॉल में गुरुवार को मेकन और नाइन बुलेट कव्वाली ने अपने-अपने मैच जीत लिये.
विज्ञापन
सुपर डिवीजन फुटबॉल
खेल संवाददाता, रांची
छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के तत्वावधान में खेले जा रहे सुपर डिवीजन फुटबॉल में गुरुवार को मेकन और नाइन बुलेट कव्वाली ने अपने-अपने मैच जीत लिये. मेकन ने विजय क्लब बड़ा घाघरा को 4-1 और नाइन बुलेट ने स्वर्णरेखा एफसी टाटीसिलवे को 4-1 से पराजित किया. संत जॉन्स स्कूल मैदान में खेले गये मैच में मेकन की ओर से अगमलाल ने मैच के 24वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. बड़ा घाघरा के सूरज मुंडा ने 32वें मिनट में बराबरी का गोल किया. इसके बाद मेकन के लिए बितेश तिर्की (35वें/पेनाल्टी गोल और 52वें) और निशांत केरकेट्टा (60वें मिनट) ने गोल किये. दूसरे मैच में नाइन बुलेट ने स्वर्णरेखा एफसी को 4-1 से हराया. हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर थीं. दूसरे हाफ में नाइन बुलेट की ओर से दीपक लकड़ा (38वें व 62वें मिनट) ने दो, जबकि अशोक तिर्की (60वें मिनट) ने गोल किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










