Ranchi News : फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाये बच्चे, महिलाओं ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News  : फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाये बच्चे, महिलाओं ने दिखायी प्रतिभा

प्रभात खबर और सनराइज मसाले की ओर से सनराइज सुपरहिट शाम आप सब के नाम कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया.

विज्ञापन

प्रभात खबर और सनराइज मसाले की ओर से सनराइज सुपरहिट शाम आप सब के नाम कार्यक्रम

रांची. प्रभात खबर और सनराइज मसाले की ओर से सनराइज सुपरहिट शाम आप सब के नाम कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम पंचायत भवन सुकुरहुटू में दिन के तीन बजे से शुरू हुआ. इसमें बच्चों के साथ महिला, पुरुष सभी ने खूब मस्ती की और मजेदार गेम्स में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीता. वहीं, महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखायी. इसमें विजयी प्रतिभागियों को उपहार भी दिया गया. कार्यक्रम में सिंगर इमरान ने कई हिंदी व नागपुरी गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया. कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सनराइज मसाला है. आयोजन में जिला परिषद सुष्मिता देवी, रंजना देवी का सहयोग रहा.

ये रहे विजेता

पासिंग द बॉल : कंचन रानी, सुनीता देवी, यमुना देवी

बैलून फोड़ो : क्रांति कुमारी

क्वाइन बैलेंसिंग : सोनामनी कुमारी

म्यूजिकल चेयर : पुष्पा देवी

बैट बॉल बैलेंसिंग : स्वाति कुमारी और आदित्य दास

मसाला क्विज : शांति कुमारी, जूली कुमारी, सुशीला देवी, खुशबू देवी

सिंगिंग : साची कुमारी, राधिका, कृष्टी, सोनामनी, ज्योति, क्रिसली राज

डांस : प्राची रानी व साक्षी कुमारी और सारिका व सोया

पेंटिंग : पूजा रानी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पूजा कुमारी

लेखक के बारे में

By पूजा कुमारी

प्रभात खबर में 12 साल से कार्यरत हूं. डाक विभाग, महिला कॉलेज, निजी स्कूल सहित अन्य क्षेत्रों में रिपोर्टिंग कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola