Football : झारखंड ने महाराष्ट्र को 4-0 से हराया

मनीषा डुंगडुंग को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल रांची. मालदा (पश्चिम बंगाल) में चल रही सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में झारखंड ने जीत से आगाज किया है. चैंपियनशिप में ग्रुप बी शामिल झारखंड की बालिकाओं ने मंगलवार को खेले गये मुकाबले में महाराष्ट्र को 4-0 से पराजित किया. झारखंड की ओर से मनीषा डुंगडुंग ने हैट्रिक समेत तीन, जबकि सोनल मुंडा ने एक गोल किया. मनीषा डुंगडुंग को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. झारखंड की बालिकाएं अपने दूसरे मुकाबले में सात सितंबर को पंजाब से भिड़ेंगी. ग्रुप बी में झारखंड के अलावा पंजाब और महाराष्ट्र की टीमें शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




