Football : झारखंड की बेटियां बनीं उपविजेता

झारखंड की बेटियां बनीं उपविजेता
सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल फाइनल में मणिपुर ने 7-5 से हराया रांची. मालदा (पश्चिम बंगाल) में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम उप विजेता बनी. बुधवार को खेले गये फाइनल में झारखंड की बालिकाओं को मणिपुर ने 7-5 से हराया. फाइनल में झारखंड की ओर से स्वाति मुंडा व सबरनी कुमारी ने दो-दो, जबकि दीपिका कुमारी ने एक गोल किया. इससे पहले प्रतियोगिता में झारखंड ने महाराष्ट्र, पंजाब और बिहार को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था. टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार, झारखंड फुटबॉल संघ के सचिव गुलाम रब्बानी, आशीष बोस समेत अन्य ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










