संवाद में छात्रों ने OMR से लेकर परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के दिये सुझाव : हेमंत

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड में परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने छात्रों से सुझाव मांगे हैं। अब तक 8500 से अधिक युवाओं ने अपने विचार साझा किए हैं।

विज्ञापन

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि छात्रों की बात-छात्रों के साथ अभियान में (https://samvad.jharkhand.gov.in) के तहत अब तक झारखंड के 8500 से अधिक युवा साथियों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये हैं.

JPSC-JSSC से जुड़ी आ रहे महत्वपूर्ण सुझाव

सीएम ने बताया कि ओएमआर से लेकर परीक्षा कैलेंडर, स्कोरकार्ड, प्रश्नपत्र, परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, तकनीक के बेहतर उपयोग और जेपीएससी सहित दोनों आयोगों में संवैधानिक दायरे में आवश्यक और जरूरी सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव हमारे पास आ रहे हैं. सीएम ने कहा कि जैसा मैने पहले भी कहा हमारा उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना ही नहीं है.

परीक्षा व्यवस्था जवाबदेह बनाने के लिए सुझाव की अपील

हम वर्तमान की चुनौतियों का समाधान करते हुए ऐसी परीक्षा व्यवस्था का निर्माण करना चाहते हैं, जो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए और पारदर्शी, निष्पक्ष, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह हो. इसलिए मैं झारखंड के अपने सभी युवा साथियों से फिर अपील करता हूं कि आप सभी अपने सुझाव देना जारी रखें.

सीएम ने कहा राज्य सुधार के लिए जनभागीदारी आवश्यक

आपका एक सुझाव केवल आज की परीक्षा व्यवस्था नहीं, बल्कि झारखंड के हजारों-लाखों युवाओं का भविष्य बेहतर बनाने में योगदान देगा.सीएम ने कहा कि यह सुधार राज्य सरकार का अकेला प्रयास नहीं होगा. यह झारखंड के मेरे युवाओं साथियों की जनभागीदारी से होने वाला सुधार होगा.


विज्ञापन
Sunil Choudhary

लेखक के बारे में

By Sunil Choudhary

25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूँ.हार्ड न्यूज़ से राजनीतिक खबर करता रहा हूँ.वर्तमान में मुख्यमंत्री, पावर,इंडस्ट्रीज, माइंस संबंधित मामलों पर रिपोर्ट करता हूँ. बीबीसी,पैनोस और झारखंड सरकार से फेलोशिप ले चुका हूँ।कई बार अवार्ड ले चुका हूँ.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola