राहुल गांधी के इशारे पर छात्रों पर हुई बर्बर पुलिसिया कार्रवाई: आदित्य साहू

Updated:
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू व अन्य.  | Prabhat Khabar Network

झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया और इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया.

विज्ञापन

रांची. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने छात्रों द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने इस दमनात्मक कार्रवाई के लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया.

कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर कंटीले तार, लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गयी. छात्राओं और मीडियाकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंने 10 अगस्त को झारखंड के इतिहास में काला दिवस करार दिया.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे दिल्ली और भाजपा शासित राज्यों में छात्रों के मुद्दों पर राजनीति करते हैं, लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार में साझीदार होने के बावजूद मौन साधे हुए हैं. उन्होंने चुनौती दी कि यदि राहुल गांधी में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो वे राज्य के युवाओं की मांग के समर्थन में सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठें या तुरंत सरकार से समर्थन वापस लें.

संसद से लेकर सड़क तक एनडीए के सांसद झारखंड के युवाओं के साथ खड़े हैं. उन्होंने भाजपा द्वारा बुलाये गये झारखंड बंद को समर्थन देने के लिए राज्य की जनता, कार्यकर्ताओं और मीडिया का आभार व्यक्त किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ और छात्रों के न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी. मौके पर योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, अजय राय व प्रकाश सिंह भी मौजूद थे.


विज्ञापन
सतीश सिंह

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मेरा मीडिया जगत में 25 वर्षों का अनुभव है. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में 22 वर्षों की अपनी यात्रा के दौरान, निष्पक्षता, गहराई और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारिता की है. रांची में रहकर पिछले 15 वर्षों तक हाईकोर्ट रिपोर्टिंग की है. वर्तमान में मैं राजनीतिक और विभागीय रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज को जागरूक और शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola