डीएसपीएमयू: स्पेशल परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा सेमेस्टर थ्री परीक्षा में बैठने का मौका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 7:00 PM
Birsa Munda
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की ओर से दो सत्र के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए स्नातक सेमेस्टर-01 और सेमेस्टन-02 में किसी भी विषय में फेल विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने में जुटे हुए हैं.
रांची. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की ओर से दो सत्र के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए स्नातक सेमेस्टर-01 और सेमेस्टन-02 में किसी भी विषय में फेल विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरने में जुटे हुए हैं. वहीं परीक्षा फार्म भरने वाले सभी विद्यार्थियों को स्नातक सेमेस्टर-03 में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है. वहीं स्पेशल परीक्षा के बाद जो विद्यार्थी पास होंगे, उन्हें तीनों सेमेस्टर का संशोधित रिजल्ट प्रदान किया जायेगा. यहां स्नातक सेमेस्टर-03 की परीक्षा कल से शुरू हो चुकी है. विद्यार्थी संबंधित विभाग से अपना एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
फार्म भरने के लिए काउंटर पर उमड़ी भीड़, आज अंतिम तारीख
डीएसपीएमयू की पुराने बिल्डिंग के काउंटर पर स्पेशल परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑफलाइन फार्म भराया जा रहा है. शुक्रवार को इसके लिए विद्यार्थियों की लंबी लाइन लगी रही. शनिवार को स्पेशल परीक्षा के लिए फार्म भरने की अंतिम तारीख है. स्पेशल परीक्षा में एक विषय के लिए 200 रुपये का चालान जमा करना है. इसके बाद फार्म को संबंधित विभाग में लेकर जाना है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










