करम महोत्सव में जमकर थिरके छात्र-छात्राएं
Updated at : 03 Sep 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन

शतकर्म से बीज की शक्ति को प्रतिपादित करने वाला झारखंड का महानतम प्रकृति पर्व करम महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन
प्रतिनिधि, ओरमांझी.
आरटीसी महाविद्यालय व शिवाजी प्रतिभा विकास विद्यालय दड़दाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शतकर्म से बीज की शक्ति को प्रतिपादित करने वाला झारखंड का महानतम प्रकृति पर्व करम महोत्सव का आयोजन किया गया. करम पूजा गांव के मोहन पाहन ने पूजा-अर्चना करायी. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिप सदस्य सरिता देवी, जयगोविंद साहू ने जावा डाला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत कर कॉलेज व स्कूल निर्माण में जमीनदाताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. श्री चौधरी ने अपनी संस्कृति को बचाये रखने पर जोर दिया. करम पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला. युवाओं को आगे आकर शिक्षा पर जोर देने का आह्वान किया. महोत्सव के सफल आयोजन में कॉलेज के निदेशक डॉ पारस नाथ महतो, सत्य नारायण तिवारी, दुर्गा शंकर साहू, उमाशंकर साहू, रंधीर चौधरी, ब्रजभूषण नीरज, शैलेंद्र मिश्र, धनीलाल महतो, प्रेमनाथ मुंडा, मानकी महेंद्र शाही, राजेश्वर महतो, रेणू चौधरी, लक्ष्मण महतो, रामप्यारे महतो, बचन देव कुमार, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे.फोटो -1, करम महोत्सव में नगाड़ा बजाते रामटहल चौधरी व अन्य.
2, करम पूजा के बाद नृत्य करती छात्राएं.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




