Yoga: राज्य स्तरीय योग रेफरी कार्यशाला संपन्न
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 9:56 PM
Birsa Munda
झारखंड योगा एसोसिएशन के द्वारा रविवार को पटेल चौक स्थित होटल में राज्य स्तरीय योग रेफरी कार्यशाला का आयोजन किया गया.
रांची. झारखंड योगा एसोसिएशन के द्वारा रविवार को पटेल चौक स्थित होटल में राज्य स्तरीय योग रेफरी कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 100 से अधिक योग रेफरी शामिल हुए. कार्यशाला का उदघाटन रमेश सिंह व झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दूबे, चंचल भट्टाचार्य, योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय कुमार झा ने किया. इस दौरान योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन अशोक कुमार अग्रवाल व अध्यक्ष इंदु अग्रवाल ऑनलाइन मौजूद थे. कार्यशाला में डॉ कृष्ण कुमार राय, वैशाली कर्मकार, सुशांत बनर्जी, रजनी बख्शी व कुमारी सीजन ने एक-एक बिंदु पर योग स्पोर्ट्स की तकनीकियों के बारे में बताया. समापन के मौके पर डॉ मनोहर कुमार लाल, डॉ महेंद्र कुमार राज व सुशांत भट्ट ने सभी रेफरियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










