नववर्ष पर गिरजाघरों में विशेष अनुष्ठान

Published by : ROHIT KUMAR MAHT Updated At : 01 Jan 2026 5:41 PM

विज्ञापन

प्रेम पूर्वक रहकर समाज के नव निर्माण में अपनी भूमिका निभायें.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज.

नववर्ष में हम व्यक्तिगत तौर पर संकल्प लेते हुए सुनिश्चित करें कि परिवार, समाज, राज्य, राष्ट्र कल्याण व निर्माण सहित जीवनयापन के दौर में मेल मिलाप और प्रेम पूर्वक रहकर समाज के नव निर्माण में अपनी भूमिका निभायें. उक्त बातें मैक्लुस्कीगंज स्थित सैक्रेड हर्ट कैथोलिक चर्च में नववर्ष को लेकर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में लपरा पल्ली पुरोहित हुबेरतुस बेक ने कही. इससे पूर्व पुरोहित ने पूरे विश्व में दीन दुःखियों व आमजनों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थनासभा, मिस्सा अनुष्ठान कर परम प्रसाद का वितरण किया. सभी विधियों में सहायक पुरोहित फादर प्रफुल तिग्गा ने सहयोग किया. तत्पश्चात चर्च परिसर में उपस्थित मसीहियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी. इस अवसर पर मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, तोबियस बाड़ा, मेरी बाड़ा, विंसेंट खेस, विनय, कोर्नेलुइस खेस व बड़ी संख्या में मसीही उपस्थित थे. उधर संत जॉन द बैप्टिस्ट चर्च मैक्लुस्कीगंज पेरिस द चर्च ऑफ इंडिया में रेवरेन फादर अल्फ्रेड अनूप सिंह ने भी नववर्ष की शुरुआत विधि पूर्वक प्रार्थना सभा से की. सारे विधि में प्रचारक सैमुएल धान ने सहयोग किया. तत्पश्चात मसीहियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी. नववर्ष पर नाच गाना का आयोजन किया गया, सिलसिला देर शाम तक चला.

फ़ोटो 1 – सैक्रेड हर्ट कैथोलिक चर्च में अनुष्ठान कराते पुरोहित व उपस्थित मसीही समुदाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR MAHT

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola