कोरोना पीड़ित और संदिग्ध की मदद के लिए पुलिस की स्पेशल टीम गठित

Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी में कोरोना वायरस पीड़ित और संदिग्ध को रेस्क्यू या मदद करने के लिए एसएसपी और ट्रैफिक एसपी ने मिलकर पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया है. टीम में पुलिस के 40 अफसरों को शामिल किया है. इनके लिए जल्द ही पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किट की खरीदारी होगी. इन्हें पुलिस कंट्रोल […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी में कोरोना वायरस पीड़ित और संदिग्ध को रेस्क्यू या मदद करने के लिए एसएसपी और ट्रैफिक एसपी ने मिलकर पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया है. टीम में पुलिस के 40 अफसरों को शामिल किया है. इनके लिए जल्द ही पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) किट की खरीदारी होगी. इन्हें पुलिस कंट्रोल रूप में तैनात किया जायेगा, ताकि किसी कोरोना पीड़ित या संदिग्ध को इलाज या जांच के लिए ले जाने या रेस्क्यू करने के दौरान पीपीई किट देकर भेजा सके.

यह टीम चिकित्सकों को भी उनके कार्यों के दौरान सहयोग करेगी. पीपीई किट का प्रयोग कैसे करना है और कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज या संदिग्ध को कैसे सहायता पहुंचाना है, इसे लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन में एनडीआरएफ के अफसरों ने पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग भी दी.

एनडीआरएफ अफसर भी करेंगे सहयोग : ट्रेनिंग के दौरान खुद की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने से लेकर कोरोना पीड़ित के संपर्क में आने पर किस तरह पीपीइ किट को नष्ट करना है, इसके बारे में भी जानकारी दी गयी. ट्रेनिंग के बाद ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने अपने कार्यालय में एनडीआरएफ के अफसरों के साथ बैठक भी की. एनडीआरएफ के अफसरों ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन पुलिस को दिया है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola