ranchi news : रांची में चलेगा विशेष अभियान, सड़कों और चौक-चौराहों से हटेगा अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम विशेष अभियान चलायेगी.

विज्ञापन

रांची. नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम विशेष अभियान चलायेगी. इसको लेकर नगर प्रशासक सुशांत गौरव ने सोमवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग, चौक-चौराहों और सभी कनेक्टिंग सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सघन अभियान चलाया जायेगा. अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ सख्त और दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. विशेष निगरानी के लिए मेन रोड, कांके रोड, लालपुर, सर्कुलर रोड, डोरंडा और बाइपास रोड को चिह्नित किया गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निगम क्षेत्र के पार्क, वाहन पड़ाव, बस स्टैंड और निगम की भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. हर जोन में इनफोर्समेंट टीम गठित की जायेगी और अतिक्रमण के लिए उनकी जवाबदेही तय की जायेगी. वहीं, अगर सड़क पर भवन निर्माण सामग्री मिलनी है, तो तत्काल कार्रवाई होगी. कोटपा एक्ट उल्लंघन करनेवालों पर भी सख्ती बरती जायेगी. इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया. बैठक में अपर प्रशासक संजय कुमार, सहायक प्रशासक मुकेश रंजन और इनफोर्समेंट टीम के अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola