Ranchi News : स्पीकर पर मनमानी का लगाया आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2025 7:49 PM
Ranchi News : प्रदेश भाजपा विधायक बुधवार को बजट पर चल रहे वाद-विवाद के बीच सदन से वॉकआउट कर गये.
रांची. प्रदेश भाजपा विधायक बुधवार को बजट पर चल रहे वाद-विवाद के बीच सदन से वॉकआउट कर गये. सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सदन को मनमाने ढंग से चलाना चाहते हैं. सत्ता पक्ष को बोलने में तरजीह दी जाती है. आसन के द्वारा उन्हें अपनी बात रखने के लिए ज्यादा समय दिया जाता है. उन्होंने कहा कि सदन में जब विपक्ष के सदस्य बोलने के लिए खड़ा होते हैं, तो बार-बार टोका-टोकी की जाती है.
विधायक नीरा यादव के बोलने पर हुई टोका-टोकी
मामला उस वक्त गरमाया, जब भाजपा विधायक नीरा यादव सदन में बोल रही थीं. उस समय सत्ता पक्ष के विधायकों की ओर से लगातार टोका-टोकी की जा रही थी.श्री मरांडी ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक यह है कि आसन से सत्ता पक्ष को संरक्षण प्राप्त है. नीरा यादव ने स्पीकर महोदय से टोकाटोकी में बर्बाद समय के बदले समय की मांग की, तो अध्यक्ष ने अस्वीकृत कर दिया. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से मनमानी को दर्शाता है और सत्ता पक्ष के इशारे पर विपक्ष की बातों को दबाने की साजिश है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










