Cricket : जेएससीए और कोलकाता के बीच खिताबी भिड़ंत आज

Updated at : 07 Mar 2025 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
Cricket : जेएससीए और कोलकाता के बीच खिताबी भिड़ंत आज

स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट

विज्ञापन

लोहरदगा.

जेएससीए और कोलकाता की टीमें स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गयी हैं. दोनों के बीच शनिवार को खिताबी मुकाबला होगा. शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में जेएससीए ने मुंबई को पांच विकेट से हराया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 18.2 ओवर में 102 रन पर आउट हो गयी. हर्ष ने सबसे अधिक 31 रन बनाये. श्रेष्ठ ने 23 व आलोक ने 15 रन जोड़े. जेएससीए के पंकज ने चार व शमशाद ने दो विकेट लिये. जवाब में जेएससीए ने 13.3 ओवर में पांच विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. जेएससीए की ओर से अरविंद ने 33, पंकज ने 27, साहिल ने 17 व श्रेष्ठ ने 15 रन बनाये. मुंबई के अनुज व नितेश ने दो-दो विकेट लिये. दूसरे सेमीफाइनल में लक्ष्मी रतन शुक्ला अकादमी कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी की और आठ विकेट पर 226 रन बनाये. टीम की ओर से विशाल भाटी (96), सौरभ (64) व प्रियांशु (58) ने अर्धशतक बनाये. दिल्ली के भगवान, विशाल और ऋषभ ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में दिल्ली की टीम 224 रन ही बना सकी. दिल्ली की ओर से सौरभ सागर (64) व अजय राणा (51) ने अर्धशतक जड़े. वहीं, कृष यादव ने 25, आदित्य ने 26 व तरुण कौशिक ने 23 रन का योगदान किया. कोलकाता के विशाल भाटी और दीपक ने दो-दो विकेट लिये. दोनों मैचों के लिए क्रमश: पंकज यादव व विशाल भाटी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

आज आयेंगे हरभजन सिंह और सुरेश रैना : शनिवार आठ मार्च को जेएससीए और कोलकाता के बीच फाइनल खेला जायेगा. इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और सुरेश रैना एक प्रदर्शनी मैच खेलेंगे. मौके पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, रांची रेंज के आइजी अखिलेश झा, विधायक रामेश्वर उरांव अन्य मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola