ePaper

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ रांची के एसटी-एससी थाने में आवेदन, जनजाति सुरक्षा मंच ने की ये मांग

Updated at : 04 Feb 2025 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी

सोनिया गांधी और राहुल गांधी

जनजाति सुरक्षा मंच ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ रांची के एसटी-एससी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है.

विज्ञापन

रांची-जनजाति सुरक्षा मंच की महिला प्रमुख अंजली लकड़ा के नेतृत्व में एसटी-एससी थाने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपशब्द कहे जाने को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता सह सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है. इस मामले में सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जनजाति सुरक्षा मंच ने अपने आवेदन में क्या कहा?


जनजाति सुरक्षा मंच ने अपने आवेदन में कहा है कि 31 जनवरी 2025 को संसद में बजट सत्र के अभिभाषण के बाद राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बोरिंग कहा गया था. इसके साथ ही सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को पुअर लेडी, असहाय, लाचार, गरीब एवं थकी हुई महिला कहकर संबोधित किया था. जनजाति सुरक्षा मंच का कहना है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत अनुसूचित जनजाति आदिवासी महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. यह अपमान पूरे देश के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति आदिवासी समाज का अपमान है. इसे अब जनजाति समाज बर्दाश्त नहीं करेगा.

आवेदन देनेवाले प्रतिनिधिमंडल में ये हैं शामिल


आवेदन देनेवाले प्रतिनिधिमंडल में रवि मुंडा, संदीप उरांव, मोनू लकड़ा, आशीष लिंडा, कृष्ण मुंडा, अशोक खलखो, रवि लकड़ा, रोशन मुंडा, प्रदीप लकड़ा, सतीश तिग्गा, दिगंबर बेदिया, जुगल किशोर बेदिया, हिंदवा उराव, बंधना मुंडा एवं सोमा उरांव शामिल थे.

ये भी पढ़ें: Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के हेहल सीओ पर क्यों लगाया 5000 रुपए जुर्माना? ये है वजह

ये भी पढ़ें: Good News: झारखंड की इस झील को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, UNESCO ने रामसर सूची में किया शामिल

ये भी पढ़ें:फोन पर बात करते हुए आया गुस्सा तो Vande Bharat Express पर कर दिया पथराव’ गिरफ्त में आए आरोपी ने स्वीकारा

ये भी पढ़ें: JMM Foundation Day 2025: धनबाद के इस मैदान में हुई थी JMM की स्थापना, शिबू सोरेन समेत इस तिकड़ी ने दी थी धार

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola