ePaper

रांची रेलवे स्टेशन से छह नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करों से बचाया

Updated at : 01 Dec 2020 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
रांची रेलवे स्टेशन से छह नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करों से बचाया

रांची रेलवे स्टेशन से छह नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करों से बचाया

विज्ञापन

रांची : रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ के ‘नन्हे फरिश्ते’ की टीम ने सोमवार को छह नाबालिग लड़कियों को तस्करों से बचाया. इन्हें राजधानी ट्रेन से दिल्ली ले जाने की तैयारी थी. पूछताछ के बाद सभी लड़कियों को आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन रांची को सौंप दिया गया.

आरपीएफ इंचार्ज अमिताभ आनंद ने बताया कि निरीक्षक सुनीता पात्रा के नेतृत्व में नन्हे फरिश्ते की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान उक्त छह लड़कियां रांची स्टेशन पर राजधानी ट्रेन का इंतजार करती दिखीं. जब उनसे पूछताछ की गयी, तब पता चला कि इनके साथ कोई अभिभावक नहीं है. इन्हें घरेलू काम के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है. दिल्ली में कहां जाना है, इसकी जानकारी लड़कियों को नहीं है.

जिन लड़कियों को बचाया गया उनमें- खूंटी की चार तथा गुमला व सिमडेगा की एक-एक शामिल हैं. श्री आनंद ने बताया कि रांची स्टेशन पर कोई भी तस्कर इन लड़कियों के साथ नहीं था. तस्कर इन्हें रांची स्टेशन पर छोड़ कर चले गये थे. उन्होंने कहा कि आरपीएफ द्वारा यह अभियान 15 अगस्त से चलाया जा रहा है. अभी तक 31 बच्चों को बचाया गया है, जबकि 10 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola