झारखंड में महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी रेड, करोड़ों की अफीम के साथ होटल मालिक को ले गई टीम

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 May 2026 5:54 PM

विज्ञापन

सिमडेगा के अंतरा होटल से 2 करोड़ रुपये की अफीम और 23 लाख बरामद

Simdega Crime News: महाराष्ट्र नारकोटिक्स की टीम ने सिमडेगा के अंतरा होटल में छापेमारी कर 2 करोड़ रुपये की अफीम और 23 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं. संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम होटल मालिक को अपने साथ महाराष्ट्र ले गई है.

विज्ञापन

Simdega Crime News, सिमडेगा : महाराष्ट्र नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने झारखंड के सिमडेगा जिले में एक बड़ी और गोपनीय कार्रवाई को अंजाम दिया है. टीम ने सिमडेगा शहर के मुख्य इलाके में स्थित ‘अंतरा होटल’ में अचानक छापेमारी की. इस हाई-प्रोफाइल रेड के दौरान टीम को होटल से 2 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम और 23 लाख रुपये नकद (कैश) बरामद हुए हैं. इस बड़ी बरामदगी के बाद झारखंड से लेकर महाराष्ट्र तक के ड्रग सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है.

होटल मालिक को अपने साथ ले गई महाराष्ट्र

टीम ने दल-बल के साथ होटल को चारों तरफ से घेरकर सघन तलाशी ली. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अफीम और भारी कैश बरामद होने के बाद जांच अधिकारियों ने होटल संचालक और वहां काम करने वाले कर्मचारियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की. जब होटल प्रबंधन और संचालक की ओर से इस अवैध मादक पदार्थ और मोटी नकदी को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो नारकोटिक्स की टीम कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर होटल मालिक को अपने साथ महाराष्ट्र लेकर रवाना हो गई.

Also Read: रात की आंधी ने मचाई तबाही, महागामा और हनवारा में कई घर क्षतिग्रस्त, सड़कें हुईं जाम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola